When Can Police Arrest Without a Warrant?| पुलिस बिना वारंट कब गिरफ्तार कर सकती है?



 Introduction | परिचय 


Under the Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS), police are empowered to arrest a person without a warrant in specific situations. These powers are mainly provided under Section 35 of BNSS, which replaces Section 41 of CrPC. However, arrest is not automatic and must follow strict legal safeguards.

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) के अंतर्गत पुलिस को कुछ विशेष परिस्थितियों में बिना वारंट गिरफ्तारी का अधिकार दिया गया है। यह अधिकार मुख्य रूप से BNSS की धारा 35 में दिया गया है, जिसने CrPC की धारा 41 को प्रतिस्थापित किया है। हालांकि, गिरफ्तारी मनमानी नहीं हो सकती।


When Can Police Arrest Without a Warrant?| पुलिस बिना वारंट कब गिरफ्तार कर सकती है?

1️⃣ Cognizable Offence (संज्ञेय अपराध)

Police may arrest without a warrant if a person commits or is suspected of committing a cognizable offence.

यदि कोई व्यक्ति संज्ञेय अपराध करता है या उसके करने का उचित संदेह हो, तो पुलिस बिना वारंट गिरफ्तार कर सकती है।

2️⃣ Reasonable Complaint or Credible Information (विश्वसनीय सूचना या शिकायत)

If police receive credible information or a reasonable complaint regarding involvement in a cognizable offence.

यदि पुलिस को किसी संज्ञेय अपराध में संलिप्तता की विश्वसनीय सूचना या शिकायत प्राप्त हो।

3️⃣  Reasonable Suspicion & Proper Investigation (उचित संदेह ओर सही व निष्पक्ष जांच)

If the police have reasonable suspicion that a person is involved in a cognizable offence and arrest is necessary for proper and fair investigation of the case.

यदि पुलिस को यह उचित विश्वास हो कि कोई व्यक्ति संज्ञेय अपराध में शामिल है और अपराध की सही, निष्पक्ष व प्रभावी जांच के लिए उसकी गिरफ्तारी आवश्यक हो।

4️⃣ To Prevent Further Offence (अपराध रोकने के लिए)

When arrest is necessary to prevent the accused from committing another offence.

यदि गिरफ्तारी आवश्यक हो ताकि आरोपी आगे कोई और अपराध न कर सके।

5️⃣ Evidence Tampering or Witness Threat (सबूत नष्ट करने या गवाहों को डराने)

If there is a likelihood that the accused may destroy evidence or threaten witnesses.

यदि आरोपी द्वारा सबूत नष्ट करने या गवाहों को डराने की संभावना हो।

6️⃣ Proclaimed Offender (घोषित अपराधी)

If the person has been declared a proclaimed offender by a court.

यदि व्यक्ति को न्यायालय द्वारा घोषित अपराधी घोषित किया गया हो।

7️⃣ Failure to Give Identity (पहचान न बताने पर)

If a person refuses to disclose or gives false name and address.

यदि व्यक्ति अपना नाम या पता बताने से मना करे या गलत जानकारी दे।

8️⃣ Violation of Bail or Court Order ((न्यायालय के जमानत ओर आदेश का उल्लंघन)

If conditions of bail or court orders are violated.

यदि जमानत की शर्तों या न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का उल्लंघन किया गया हो।


Important Safeguards for Citizens

✔ Reasons for arrest must be recorded in writing
✔ Arrest memo is compulsory
✔ Right to inform a family member or advocate
Medical examination mandatory
✔ Production before Magistrate within 24 hours
Notice of Appearance to be preferred where arrest is not necessary

नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा

✔ गिरफ्तारी के कारण लिखित में दर्ज करना अनिवार्य
✔ गिरफ्तारी मेमो जरूरी
परिवार या वकील को सूचना का अधिकार
मेडिकल जांच अनिवार्य
24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी
✔ जहाँ गिरफ्तारी जरूरी न हो, वहाँ उपस्थिति सूचना दी जानी चाहिए । 


Conclusionनिष्कर्ष

BNSS(Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita) has strengthened safeguards against unnecessary arrests. Police can arrest without a warrant only when conditions under Section 35 BNSS are strictly fulfilled. Awareness of these rights helps protect citizens from misuse of police powers.

BNSS(भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) ने अनावश्यक गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा प्रावधानों को मजबूत किया है। पुलिस केवल धारा 35 BNSS में निर्धारित शर्तों के अंतर्गत ही बिना वारंट गिरफ्तारी कर सकती है। अपने अधिकारों की जानकारी अत्यंत आवश्यक है।


Legal Disclaimer / कानूनी अस्वीकरण

This article is for general information only and does not constitute legal advice.

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसे कानूनी सलाह न माना जाए।


If you require any legal assistance or have a legal query, please contact me for proper guidance.

यदि आपको किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता या परामर्श की आवश्यकता हो, तो उचित मार्गदर्शन के लिए मुझसे संपर्क करें।


Advocate Manik barman
MB Advocate & Legal Consultant 
Committed to Justice, Integrity, and Legal Protection.


For more details, visit our Google Site: 
अधिक जानकारी के लिए हमारे Google Site पर जाएँ:  [यहाँ क्लिक करें 👉https://sites.google.com/view/advocatemanikbarman/home

For legal assistance or consultation, please fill the form provided: Click here
कानूनी सहायता या परामर्श हेतु दिए गए फॉर्म को भरें: [यहाँ क्लिक करें  👉https://forms.gle/DEt67DdiKT6BP5JB7


All content on this blog is published in good faith. The author is not responsible for any actions taken based on the information provided here.

इस ब्लॉग पर सभी सामग्री अच्छे विश्वास में प्रकाशित की गई है। यहाँ दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी कार्य के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं है।



Comments

Popular posts from this blog

What is FIR and How to File It | FIR क्या होती है और कैसे दर्ज करें ?

When Is a Lawyer Necessary in a Police Case? | पुलिस केस में वकील कब ज़रूरी होता है?