When Company Terminates an Employee Without Notice –Know your Legal Rights & Remedies.| जब कंपनी बिना नोटिस कर्मचारी को निकाल देती है –अपने अधिकार और उपाय जानें
What is Illegal and Immediate Termination Without Notice?
Illegal and immediate termination occurs when a company removes an employee without giving prior notice, notice pay, or valid reason, and without following due process. Such termination violates principles of natural justice and employment contract.
अवैध एवं तत्काल टर्मिनेशन तब होता है जब कंपनी बिना कोई पूर्व सूचना, नोटिस पे या उचित कारण बताए, कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना कर्मचारी को नौकरी से निकाल देती है। यह प्राकृतिक न्याय और नियुक्ति अनुबंध का उल्लंघन है।
If Illegal Termination Happens to an Employee, What Should Be Done Next?
यदि किसी कर्मचारी के साथ अवैध टर्मिनेशन होता है, तो आगे क्या करें?
Step 1: Stay Calm and Do Not Panic
The employee should remain calm and not take any hasty decision.
कर्मचारी को शांत रहना चाहिए और घबराकर कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए।
Step 2: Avoid Oral Arguments with the Company
Do not argue verbally with the employer or management.
कंपनी या मैनेजमेंट से मौखिक बहस न करें।
Step 3: Ask the Reason for Termination in Writing
Ask the company to provide the reason for termination through email or written communication.
कंपनी से टर्मिनेशन का कारण ई-मेल या लिखित रूप में पूछें।
Step 4: Collect All Company-Related Documents (Very Important)
Collect appointment letter, salary slips, emails, WhatsApp messages, variable pay records and work reports.
नियुक्ति पत्र, सैलरी स्लिप, ई-मेल, व्हाट्सऐप मैसेज, वेरिएबल पे और काम से जुड़े सभी दस्तावेज़ एकत्र करें
Step 5: Check Notice Period and Service Conditions
Verify notice period and termination clauses mentioned in the appointment letter.
नियुक्ति पत्र में लिखी नोटिस अवधि और सेवा शर्तों की जांच करें।
Step 6: Calculate Pending Salary and Variable Pay
Calculate unpaid salary, notice pay and any unpaid variable or incentive amount.
बकाया सैलरी, नोटिस पे और वेरिएबल / इंसेंटिव राशि की गणना करें।
Step 7: Claim Compensation for Illegal Termination
Employee can claim compensation for breach of contract, income loss and mental harassment.
कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट उल्लंघन, आय की हानि और मानसिक उत्पीड़न के लिए मुआवज़ा मांग सकता है।
Step 8: Send a Legal Notice to the Employer
If salary dues or full and final settlement is not paid, the employee should send a legal notice to the company.
यदि सैलरी बकाया या फुल एंड फाइनल सेटलमेंट का भुगतान नहीं किया गया है, तो कर्मचारी को कंपनी को कानूनी नोटिस भेजना चाहिए।
Step 9: File a Civil Case if Payment Is Not Made
If the company fails to pay, the employee can file a civil suit for recovery, compensation, interest and legal cost.
यदि कंपनी भुगतान नहीं करती है, तो कर्मचारी वसूली, मुआवज़ा, ब्याज और केस खर्च के लिए सिविल केस दायर कर सकता है।
Final Advice for Employees
कर्मचारियों के लिए अंतिम सलाह :
बिना नोटिस किया गया टर्मिनेशन कर्मचारी के कानूनी और संविदात्मक अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। नियोक्ता को नियुक्ति पत्र की शर्तों, प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों और कानूनी दायित्वों का पालन करना अनिवार्य है। यदि कर्मचारी की सैलरी, नोटिस पे, वेरिएबल पे या फुल एंड फाइनल बकाया है, तो उसे शांत रहकर सभी दस्तावेज सुरक्षित रखने चाहिए और समय पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। सही समय पर कानूनी नोटिस भेजना और उचित न्यायिक मंच का चयन करना वसूली, मुआवज़े और न्याय प्राप्त करने में सहायक होता है।
Important Note (Very Important)
A civil suit for recovery of salary, notice pay, variable pay and compensation can be filed when the employee’s claim is based on breach of contract and unpaid dues. There is no minimum salary limit for filing a civil suit. Employees drawing any salary—high or low—can approach the civil court if their legal dues are not paid. Jurisdiction of the court depends on the claim amount and place of cause of action.
सैलरी बकाया, नोटिस पे, वेरिएबल पे और मुआवज़े की वसूली के लिए सिविल सूट तब दायर किया जाता है जब मामला कॉन्ट्रैक्ट उल्लंघन और भुगतान न होने से संबंधित हो। सिविल सूट दायर करने के लिए कोई न्यूनतम सैलरी सीमा नहीं होती। कम या अधिक वेतन पाने वाला कोई भी कर्मचारी, यदि उसका वैध बकाया नहीं दिया गया है, तो सिविल कोर्ट जा सकता है। कोर्ट का क्षेत्राधिकार दावा राशि और कारण-ए-दावा के स्थान पर निर्भर करता है।
✍️ Legal Awareness by Advocate Manik Barman
⚠️Legal Disclaimer / कानूनी अस्वीकरण
This article is intended for general information and awareness purposes only and does not constitute legal advice.
यह लेख केवल सामान्य जानकारी एवं जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है, इसे कानूनी सलाह न माना जाए।
For proper legal guidance and employee rights awareness, consult a qualified legal professional.
उचित कानूनी मार्गदर्शन और कर्मचारी अधिकारों की जानकारी के लिए अनुभवी अधिवक्ता से परामर्श लें।
Advocate Manik barman
MB Advocate & Legal Consultant Committed to Justice, Integrity, and Legal Protection.
🔗For more details, visit my Google Site: अधिक जानकारी के लिए हमारे Google Site पर जाएँ: [यहाँ क्लिक करें 👉https://sites.google.com/view/advocatemanikbarman/home
🔗For more details, visit my You Tube Channel:
🔗For more details, visit my Face Book Page :
🔗For more details, visit my LinkedIn Page:
🔗For more details, visit my Face Book Page :

Comments
Post a Comment