Introduction
Road accidents are unfortunately very common and have become a serious public safety concern. In many cases, victims suffer severe injuries, permanent disability, financial losses, or even the tragic loss of a loved one. Such incidents not only affect the physical health of the victim but also create emotional and economic hardship for the entire family.
To address these situations, Indian law provides a legal mechanism for victims and their families to claim compensation through the Motor Accident Claims Tribunal (MACT). This special tribunal is established to ensure that people affected by road accidents receive fair and lawful compensation for their injuries, losses, or dependency.
In this article, we will explain the step-by-step legal process, important documents required, and the procedure for filing a compensation claim before the MACT Tribunal.
(परिचय)
सड़क दुर्घटनाएँ आज एक गंभीर सामाजिक और सार्वजनिक सुरक्षा की समस्या बन चुकी हैं। कई मामलों में दुर्घटना के कारण लोगों को गंभीर चोटें, स्थायी विकलांगता, आर्थिक नुकसान या किसी प्रियजन की मृत्यु जैसी दुखद परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी घटनाएँ केवल पीड़ित व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रभावित करती हैं।
इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय कानून पीड़ितों और उनके परिवारों को मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) के माध्यम से मुआवजा प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करता है। यह एक विशेष न्यायाधिकरण है जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना से प्रभावित लोगों को उचित और न्यायसंगत मुआवजा दिलाना है।
इस लेख में हम दुर्घटना के बाद उठाए जाने वाले कानूनी कदम, आवश्यक दस्तावेज और MACT(मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरणमें) मुआवजा दावा दाखिल करने की पूरी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझेंगे।
1️⃣Initial Legal Steps (शुरुआती कानूनी कदम)
➤First Information Report (FIR दर्ज करें) :
Immediately file an FIR at the nearest police station. It records the details of the accident and becomes the primary legal document for claiming compensation.
सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाएं। इसमें दुर्घटना की पूरी जानकारी दर्ज होती है और यह मुआवजा दावा करने का सबसे महत्वपूर्ण कानूनी आधार है।
➤Medico-Legal Case (MLC रिपोर्ट):
Ensure that the hospital prepares a Medico-Legal Case (MLC) report. It officially documents the injuries caused by the accident and serves as important evidence.
अस्पताल में Medico-Legal Case (MLC) रिपोर्ट जरूर बनवाएं। यह दुर्घटना से हुई चोटों का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है और केस में महत्वपूर्ण सबूत बनता है।
2️⃣Evidence Collection(सबूत इकट्ठा करें)
🔹 Take photographs or videos of the accident scene, damaged vehicles, and injuries.
🔹 Note down the vehicle number, driver details, and contact information of witnesses.
🔹 दुर्घटना स्थल, क्षतिग्रस्त वाहन और चोटों की फोटो या वीडियो लें।
🔹वाहन नंबर, चालक की जानकारी और गवाहों का संपर्क विवरण नोट करें।
3️⃣Documents Required for Accident Compensation Claim
(दुर्घटना मुआवजा दावा के लिए आवश्यक दस्तावेज)
1. FIR Copy
First Information Report filed at the police station regarding the accident. दुर्घटना के संबंध में दर्ज की गई पुलिस रिपोर्ट।
2. Charge Sheet / Police Report
Final investigation report submitted by the police about the accident.
चार्जशीट / पुलिस रिपोर्ट – पुलिस जांच के बाद तैयार की गई अंतिम रिपोर्ट। (दुर्घटना कैसे हुई और किसकी गलती थी इसका प्रमाण)
3. Medical Report / Injury Report
Medical documents showing the nature and extent of injuries.
मेडिकल रिपोर्ट / चोट रिपोर्ट – दुर्घटना में लगी चोटों का मेडिकल रिकॉर्ड।
4. Hospital Bills and Treatment Records
All hospital bills, prescriptions, and treatment documents.
अस्पताल के बिल और इलाज के दस्तावेज – इलाज से संबंधित सभी बिल और रिकॉर्ड।
5. Postmortem Report (In Case of Death)
Medical examination report confirming the cause of death.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट (मृत्यु के मामले में) – मृत्यु के कारण की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट।
6. Death Certificate (In Case of Death)
Official death certificate issued by the competent authority.
मृत्यु प्रमाण पत्र – अधिकृत प्राधिकारी द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र।
7. Driving License of the Driver
Copy of the driving license of the person driving the vehicle.
ड्राइविंग लाइसेंस – वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस।
8. Vehicle Registration Certificate (RC)
Registration details of the vehicle involved in the accident.
वाहन का RC – दुर्घटना में शामिल वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र।
9. Insurance Policy Details
Insurance details of the offending vehicle.
बीमा पॉलिसी की जानकारी – दुर्घटना में शामिल वाहन का इंश्योरेंस विवरण। (बीमा कंपनी से मुआवजा प्राप्त करने के लिए)
10. Aadhaar / Identity Proof
Identity proof of the victim or claimant.
आधार / पहचान पत्र – पीड़ित या दावा करने वाले व्यक्ति का पहचान प्रमाण।
11. Income Proof
Salary slip, income certificate, or any document proving the income of the victim.
आय प्रमाण – सैलरी स्लिप, आय प्रमाण पत्र या आय से संबंधित अन्य दस्तावेज।(मुआवजे की राशि तय करने के लिए)
✅ Note:
Complete and accurate documents help in faster processing of compensation claims before the Motor Accident Claims Tribunal (MACT).
नोट:
सभी दस्तावेज सही और पूर्ण होने पर MACT में मुआवजा दावा प्रक्रिया तेज और आसान हो जाती है। |
|
|---|
Who can file the claim? (दावा कौन कर सकता है?)
➤ The Victim
The person who sustained injuries in the accident.
पीड़ित व्यक्ति: वह व्यक्ति जिसे दुर्घटना में चोटें आई हैं।
➤ Legal Heirs
In case of death, family members such as spouse, children, or parents can file the claim.
कानूनी उत्तराधिकारी: मृत्यु के मामले में पति/पत्नी, बच्चे या माता-पिता दावा कर सकते हैं।
➤ Authorized Agent
A person authorized by the victim can also file the claim on their behalf.
अधिकृत एजेंट: पीड़ित द्वारा अधिकृत कोई व्यक्ति भी दावा दायर कर सकता है।
Where to File the Claim? (दावा कहाँ और कैसे कर सकते हैं?)
➤ Motor Accident Claims Tribunal (MACT)
You must file your compensation claim before the Motor Accident Claims Tribunal (MACT). It is a special tribunal established specifically to handle road accident compensation cases.
Motor Accident Claims Tribunal (MACT)
आपको अपना मुआवजा दावा Motor Accident Claims Tribunal (MACT) में दाखिल करना होता है। यह सड़क दुर्घटना मुआवजा मामलों की सुनवाई के लिए बनाया गया एक विशेष न्यायाधिकरण है।
➤ Usually Located in District Court
In most cases, every District Court (Zila Court) has a dedicated MACT to deal with motor accident claims.
आमतौर पर ज़िला अदालत में स्थित
अधिकांश मामलों में हर ज़िला अदालत (District Court) में मोटर दुर्घटना दावों के लिए एक समर्पित MACT होता है।
📍 You can file the claim at any of these 3 places
(आप इन 3 में से किसी भी स्थान पर केस दर्ज कर सकते हैं)
➤ Accident Spot Jurisdiction (दुर्घटना स्थल)
The District Court where the accident occurred.
जिस ज़िले में दुर्घटना हुई है, वहाँ की कोर्ट में।
➤ Claimant’s Residence (पीड़ित का निवास)
The District Court where the victim or family members live.
जहाँ घायल व्यक्ति या उसका परिवार रहता है (यह सबसे सुविधाजनक विकल्प होता है)।
➤ Opponent’s Location (विपक्षी का स्थान)
The District Court where the vehicle owner resides.
जहाँ वाहन मालिक (जिसकी गाड़ी से दुर्घटना हुई) रहता है।
⚖️ Practical Tip
➤ Advocate Manik Barman says:
“Generally, it is best to file the claim where you live, because attending court hearings becomes easier.”
एडवोकेट मणिक बर्मन के अनुसार:
“आमतौर पर दावा वहीं करना बेहतर होता है जहाँ आप रहते हैं, क्योंकि इससे कोर्ट की तारीखों पर उपस्थित होना आसान हो जाता है।”
Time Limit to File Claim
Although there is no strict time limit for filing a claim after the 2019 amendment to the Motor Vehicles Act, it is highly recommended to file the claim as soon as possible for better preservation of evidence.
(दावा दाखिल करने की समय सीमा)
हालाँकि मोटर वाहन अधिनियम में 2019 के संशोधन के बाद मुआवजा दावा दायर करने के लिए कोई सख्त समय सीमा निर्धारित नहीं है, फिर भी बेहतर सबूत सुरक्षित रखने के लिए इसे यथासंभव जल्द, आदर्श रूप से 6 महीने के भीतर दाखिल करना उचित माना जाता है।
Compensation may include:
• Medical Expenses
• Loss of Income
• Pain and Suffering
• Disability Compensation
• Funeral Expenses (in case of death)
• Loss of Dependency for family members
मुआवजे में शामिल हो सकता है:
• इलाज का खर्च
• आय का नुकसान
• शारीरिक और मानसिक पीड़ा
• स्थायी विकलांगता का मुआवजा
• मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार का खर्च
• परिवार की आर्थिक निर्भरता का नुकसान
Who will pay the compensation?
Usually, the Insurance Company of the offending vehicle pays the compensation awarded by the court. If the vehicle is uninsured, the vehicle owner or driver may be held liable.
मुआवजा कौन देगा:
आमतौर पर दोषी वाहन की Insurance Company मुआवजा देती है। यदि वाहन बीमित नहीं है, तो वाहन मालिक या चालक जिम्मेदार हो सकते हैं।
Conclusion | निष्कर्ष
Road accidents can cause serious physical, emotional, and financial hardship for victims and their families. However, the law provides a clear mechanism to seek justice and compensation through the Motor Accident Claims Tribunal (MACT). By taking timely legal steps such as filing an FIR, collecting proper evidence, maintaining medical records, and submitting the required documents, victims or their families can strengthen their compensation claim.
Filing a claim before the MACT Tribunal ensures that the injured person or the dependents of the deceased receive fair and lawful compensation for their losses. Therefore, being aware of the legal process and acting without unnecessary delay can play a crucial role in protecting your rights and securing the compensation you deserve.
सड़क दुर्घटनाएँ अक्सर पीड़ित और उनके परिवार के लिए शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से गंभीर कठिनाइयाँ पैदा कर देती हैं। ऐसे मामलों में भारतीय कानून मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) के माध्यम से न्याय और मुआवजा प्राप्त करने का स्पष्ट अधिकार प्रदान करता है।
यदि दुर्घटना के बाद समय पर FIR दर्ज की जाए, सही सबूत इकट्ठा किए जाएँ, मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएँ और आवश्यक दस्तावेजों के साथ MACT में दावा दाखिल किया जाए, तो पीड़ित या उसके परिवार को उचित और न्यायसंगत मुआवजा मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि लोग अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक रहें और दुर्घटना के बाद बिना अनावश्यक देरी के उचित कानूनी कदम उठाएँ, ताकि उन्हें कानून के अनुसार मिलने वाला मुआवजा प्राप्त हो सके।
MB Lex Doot - Advocates & Associates
Advocate Manik Barman
Ethical Advocacy & Legal Solutions
Listen • Analyze • Clear Advice
📞 Mobile: +91-9910764931
📧 Email: advmanikbarman@gmail.com
🏢 Office: Chmaber No.-511,Gali no.-11,
Disrtict & Session Court, Surajpur,
Greater Noida, U.P, India
🔗 If you have any legal query or legal issue, please fill and submit the form using the link given below. We will respond to you at the earliest as per your time and convenience.
🔗 यदि आपकी कोई भी कानूनी जिज्ञासा या कानूनी समस्या है, तो कृपया नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से फॉर्म भरकर सबमिट करें। आपको आपकी सुविधा और समय के अनुसार यथाशीघ्र उत्तर प्रदान किया जाएगा।
"The information provided on this blog is published for general information and educational purposes only, and not as legal advice for any specific case. The author is not responsible for any actions taken based on this content. For specific professional legal advice, please consult a qualified expert."
"इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना एवं शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई है, न कि किसी विशेष मामले में कानूनी सलाह। यहाँ दी गई सामग्री के आधार पर किए गए किसी भी कार्य के लिए लेखक ज़िम्मेदार नहीं है। विशिष्ट पेशेवर कानूनी सलाह के लिए कृपया किसी योग्य विशेषज्ञ से परामर्श करें।"
Comments
Post a Comment